बच्चे को जन्म देने के बाद महिला की हालत बिगड़ने से हुई मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बच्चे को जन्म देने के बाद महिला की हालत ज्यादा बिगड़ने के चलते अस्पताल प्रशासन ने उसे एसटीएच रैफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार इसाई नगर धमोला निवासी 24 वर्षीय आस्था पत्नी रवि को प्रसव पीड़ा के चलते कालाढूंगी स्थित सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां पर उसने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद अचानक उसकी हालत बिगड़ गई, हालत बिगड़ती देख अस्पताल प्रशासन ने उसे डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल रैफर किया जहां उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि आस्था का डेढ़ वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -   घुसपैठियों को बख्शेंगे नहीं… हरिद्वार से अमित शाह का बड़ा संदेश, 5 लोगों को मिला नागरिकता प्रमाणपत्र
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440