गृहक्लेश के चलते पत्नी के बाद पति ने भी की खुदकुशी, दो बेटियां के सर से उठा मां-बाप का साया

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। उत्तराखण्ड के हरिद्वार से एक दुखद घटना सामने आई है। जहां गृहक्लेश के चलते पत्नी ने पहले खुदकुशी कर ली और 24 घंटे के अंदर पति ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। यह दोनों अपने पीछे दो छोटी बच्चियां छोड़ गये है। एक ही दिन में इन बेटियों ने अपने मां-बाप को खो दिया है। पुलिस को जांच पड़ताल में मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

यह भी पढ़ें -   पंतनगर में गुंडागर्दी: 10 हजार और मोबाइल न देने पर युवक पर सरेराह चाकू से जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज

घटना पथरी थानाक्षेत्र के फूलगढ़ गांव की है। जहां रविवार को एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। हायर सेंटर रेफर करने पर महिला की मौत हो गई। दंपति की दो छोटी-छोटी बच्चियां हैं, जो मां की मौत के बाद गहरे सदमे में थीं। इस बीच सोमवार को महिला के पति ने भी अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया। मरने वाले शख्स का नाम पन्ना लाल है, वो 40 साल का था। सुसाइड नोट में उसने पत्नी की खुदकुशी के कारण अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है। खुदकुशी करने वाले दंपति की दो बेटियां हैं। इन बच्चियों ने 24 घंटे के भीतर अपने माता-पिता को खो दिया। बच्चियां मां की मौत के सदमे से उबरी भी नहीं थीं कि पिता भी चल बसे। घटना के बाद दोनों बच्चियां रो-रोकर बेसुध हो गई हैं। वो गहरे सदमे में हैं। स्वजनों से पता चला है कि घर में किसी बात को लेकर क्लेश चल रही थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें -   किन्नर बधाई राशि पर विवाद, रजनी रावत ने दी हाईकोर्ट जाने की चेतावनी
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440