लिखित आश्वासन के बाद उपनल कर्मचारियों ने किया कार्यबहिष्कार स्थागित

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एसटीएच में अपनी मांगों को लेकर उपनल कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। तीन घंटे बाद प्राचार्य के लिखित आश्वासन पर कर्मचारियों ने हड़ताल स्थगित की।
एसटीएच के उपनल कर्मचारियों ने शुक्रवार को अप्रैल माह का वेतन देने व वेतन प्रत्येक माह 1 से लेकर 7 तारीख तक देने की मांग को लेकर कार्यबहिष्कार किया। इस दौरान उपनल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रताप बोरा ने कहा कि शासन की ओर से अप्रैल माह का वेतन देने का शासनादेश भी जारी किया जा चुका है। बावजूद इसके अस्पताल प्रबंधन ने अब तक वेतन जारी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगें समय-समय पर उठाते रहे हैं। लेकिन उन्हें महज कोरे आश्वासन ही मिलते रहे हैं। कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जाता है। जिससे कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। इस बीच सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कर्मचारियों से दूरभाष पर वार्ता की। इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्राचार्य प्रो. सीपी भैसोड़ा कर्मचारियों से वार्ता करने पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को मांगों पर लिखित रूप से कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इस पर कर्मचारियों ने इस शर्त पर कार्यबहिष्कार समाप्त किया कि यदि मांगों पर त्वरित कार्यवाही नहीं हुई तो शनिवार से पुनः कार्यबहिष्कार किया जाएगा।
कार्यबहिष्कार ने दिवान मौर्या, मोहन रावत, उमा डांगी, प्रेमा ओली, राजेश समेत टैक्नीकल, नर्सिंग स्टाफ समेत अन्य विभागों में कार्यरत दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव में मतदान जारी, 1053 व्यापारी चुनेंगे अपना नया नेतृत्व

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440