फ्लैट में फंदे से लटका मिला एम्स ऋषिकेश की नर्सिंग ऑफिसर का शव, जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें

समाचार सच, ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स ) ऋषिकेश में तैनात एक नर्सिंग ऑफिसर के आत्महत्या कर लेने से हड़कंप मच गया। विस्थापित क्षेत्र आमबाग में फ्लैट में किराए पर रहने वाली नर्सिंग ऑफिसर की आत्महत्या के मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।

कोतवाल प्रभारी निरीक्षक केआर पांडे ने बताया कि एम्स ऋषिकेश में प्रतिभा कुमारी 26 वर्ष निवासी सत्य विहार बौराड़ी दिल्ली अपनी बहन प्रीति के साथ नर्सिंग अधिकारी के पद पर कार्यरत थी। वह दोनों यहां वर्ष 2019 से काम कर रही थी।

वहीं प्रतिभा की बहन प्रीति की नाइट ड्यूटी थी। जबकि प्रतिभा की शुक्रवार को दिन की ड्यूटी थी। ड्यूटी करके प्रीति जब आम बाग विस्थापित क्षेत्र स्थित किराए के फ्लैट में आई तो दरवाजा अंदर से बंद था। और एक चाबी प्रतिभा के भी पास थी।

यह भी पढ़ें -   हथकरघा से आत्मनिर्भरता की राह: भवाली में जुटे 60 बुनकर-कारीगर, बाजार और बैंकिंग सुविधाओं पर हुआ मंथन

जब बहन प्रीति फ्लैट के भीतर पहुंची तो अंदर उसकी बहन प्रतिभा चादर के सहारे पंखे से लटकी हुई थी, उसकी मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से अभी कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   नैनीताल के 52 स्थानों पर चला स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक और कूड़े से मुक्त किए गए सार्वजनिक स्थल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440