समाचार सच, देहरादून। अनलॉक के बाद से देहरादून से दिल्ली के बीच हवाई सेवाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब विस्तारा एयरलाइंस भी नौ नवंबर से दून और दिल्ली के बीच हवाई सेवा शुरू करने जा रही है। इस सेवा के शुरू होने के बाद हवाई सफर करने वालों के लिए एक और विकल्प मिल जाएगा। अनलॉक में अब लगातार हवाई सेवाओं में बढ़ोतरी हो रही है। दून और दिल्ली के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों की संख्या भी इसी तेजी से बढ़ रही है। इसे देखते हुए जौलीग्रांट एयरपोर्ट से विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट भी शुरू होने जा रही है। राज्य स्थापना दिवस पर नौ नवंबर को यह उड़ान शुरू हो जाएगी। जौलीग्राट एयरपोर्ट डायरेक्टर देवेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि अगले महीने से विस्तारा एयरलाइंस भी देहरादून दिल्ली के लिए अपनी नई हवाई सेवा शुरू करेगी। जिसका शेड्यूल आ चुका है। हवाई सेवाओं के विस्तारीकरण से उत्तराखंड में तीर्थाटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि 25 अक्टूबर से सभी एयरलाइंस की उड़ानों के समय में परिवर्तन भी हो गया है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


