भारी बारिश का अलर्ट: नैनीताल में कल 25 अगस्त को स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश!

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा 24 अगस्त को जारी भारी बारिश के अलर्ट के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। नैनीताल जिले में 25 अगस्त (सोमवार) को कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है।

जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी करते हुए कहा कि भारी बारिश के चलते नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। बच्चों की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है।

हालांकि शिक्षण कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए विद्यालयों को ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के मुताबिक, जनपद की सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 1 नवंबर 2026, रविवारअहोई अष्टमी पर रवि पुष्य योग का विशेष संयोग, खरीदारी और नए कार्यों के लिए शुभ दिन; जानिए सभी 12 राशियों का हाल

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतें और आवश्यक कार्य के बिना घर से बाहर न निकलें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शाम के वक्त तुलसी के पास अगर नियमित रूप से दीया जलाया जाए तो इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440