समूह क एवं ख के अधिकारी शत प्रतिशत तथा समूह ग एवं घ की उपस्थिति 50 प्रतिशत की जायेगी सुनिश्चित
समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड में सरकार ने एक जून से राज्य के सभी सरकारी कार्यालय खोलने का निर्णय लिया है। राज्य में विभाग स्तर पर सभी कार्यालय प्रातः दस से शाम पांच बजे तक और राज्य सचिवालय व राज्य विधानसभा प्रातः सुबह साढ़े नौ से सायं छह बजे तक खोले जायेंगे।

सचिव (प्रभारी) डॉ0 पंकज कुमार पांडेय ने लॉकडाउन की अवधि में प्रदेश के शासकीय कार्यालयों को खोले जाने के संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि राजय में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश के शासकीय कार्यालयों को खोले जाने व अधिकारियों, कर्मचारियों की कार्यालय में उपस्थिति के संबंध में पूर्व में जारी शासनादेश में दी गयी व्यवस्था में परिवर्तन करते हुए एक दिन से प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालय लॉकडाउन की अवधि से पूर्व की भांति यथा विभागस्तर पर सुबह दस से शाम पांच बजे तक तथा पांच दिवसीय कार्यालय यथा राज्य सचिवालय एवं राज्य विधानसभा आदि में सुबह साढ़े नौ बजे से शाम छह बजे तक खोले जाएंगे। आदेश में यह भी कहा गया है कि शासकीय कार्यालयों में समूह क एवं ख के अधिकारी शत प्रतिशत तथा समूहह ग एवं घ की उपस्थिति 50 प्रतिशत सुनिश्चित की जाएगी।

https://www.edumount.org/



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


