संजय प्रदेश महासचिव, अतुल प्रदेश उपसचिव और निखिल बने हल्द्वानी महानगर सचिव
समाचार सच, हल्द्वानी। अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति भारत की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अनीश कुमार अग्रवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप पाटिल खंडापुरकर बाबाश्री की सहमति पर समिति में संजय दुम्का को प्रदेश महासचिव, अतुल अग्रवाल को प्रदेश उपसचिव तथा निखिल अग्रवाल को हल्द्वानी महानगर का सचिव मनोनीत किया है।
मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए प्रदेश अध्यक्ष अनीश कुमार अग्रवाल ने सभी से संगठन हित व निष्पक्ष होकर कार्य करने की अपील की है। अग्रवाल ने बताया कि संस्था पूरे भारतवर्ष में सामाजिक हितों के लिए कार्य करती है और अपने मूल उद्देश्य भृष्टाचार निर्मूलन एवं मानव अधिकारों के सही दिशा में पालन करवाने को प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि संस्था प्रदेश स्तर पर भी सामाजिक पहलुओं से जुड़े भिन्न-भिन्न मुद्दों पर जागरूकता फैलाने का कार्य निरंतर कर रही है। साथ ही कोरोना महामारी में भी सभी सदस्यों द्वारा समाज हित में निरंतर कार्य जारी हैं।
इधर मनोनीत पदाधिकारियों को प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी अनुपम गुप्ता, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष कनक चन्द, प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा देवल, कार्यालय सचिव पुष्पा नेहा बिष्ट, मीडिया प्रभारी भावना भंडारी, जिला प्रभारी शोभना सिजवाली सहित आदि पदाधिकारी व सदस्यों ने उन्हें बधाई दी है।

https://www.edumount.org/

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


