ऑल इंडिया लीनस क्लब प्रयास ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव, बीना लोशाली बनी तीज क्वीन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। ऑल इंडिया लीनस क्लब प्रयास द्वारा हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें श्रीमती बीना लोशाली को तीज क्वीन चुना गया। जबकि फर्स्ट रनर अप सोनू जोशी तथा सेकंड रनर अपस्नेह शुक्ला रही।

मंगलवार को यहां नैनीताल रोड स्थित एक होटल में आयोजित महोत्सव में हर त्योहार को उल्लासपूर्वक मनाने का आह्वान किया गया। साथ ही प्रकृति को सदैव हराभरा बनाए रखने के लिए समय-समय पर पौधरोपण करने का आग्रह किया। क्लब द्वारा तीज महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलायें हरे परिधान आई हुई थी, जो तीज महोत्सव में हरियाली की छठा बिखेर रही थी। महिलाओं ने कई गेम, अंताक्षरी प्रतिभाग किया और झूले का आनंद भी लिया। साथ ही हरियाली तीज का पर्व मनाते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 11 डीएसपी के तबादले, कई जिलों में बदली जिम्मेदारियां

कार्यक्रम मुख्यअतिथि पास्ट मल्टीप्ल काउंसिल छाया सक्सेना ने बताया की हरियाली तीज व्रत हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है। सावन हरियाली और सुख समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने प्रार्थना करते हए कहा कि शिव और गोरा जी की कृपा सभी पर बरसे और सभी को सुख समृद्धि प्राप्त हो। विशिष्ट अतिथि क्लब की उपाध्यक्ष नीरजा बोरा ने कहा कि हरियाली तीज प्रकृति से प्रेम करने के लिए प्रेरित करती है। क्लब प्रयास की अध्यक्ष सोनू जोशी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी हरियाली तीज की बधाई दी।
इस अवसर में मुख्य रूप से क्लब के सभी मेंबर ऋतंभरा, रुचि भट्ट, प्रीति कथायत, बीना पाठक, नंदा सिंह, चंपा चिलवाल, गीता देउपा, नेहा अग्रवाल, दीप्ति चुफाल, रमा बिष्ट, नम्रता अग्रवाल, पूजा वर्मा आदि लोग उपस्थित थे। All India Linus Club Prayas celebrated Hariyali Teej Festival, Bina Losali became Teej Queen

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440