समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु समस्त जनपद प्रभारियों एवं शाखा/इकाई प्रभारियों को उनके अधिनस्थ नियुक्त समस्त पुलिस कार्मिकों का रैपिड एन्टीजन टेस्ट कराये जाने हेतु निर्देशित किया है, जिससे पॉजिटिव पाए जाने वाले कार्मिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा सके। साथ ही अन्य कार्मिकों/परिजनों में संक्रमण को फैलने से रोका जा सके और कोरोना संक्रमित क्षेत्रों का भी पता लगाया जा सके। उल्लेखनीय है कि विगत दो दिन में किए गए कोविड रैपिड एन्टीजन टेस्ट में 07 पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


