ससुरालियों पर लगाया मारपीट का आरोप, जान माल का खतरा बताया

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला ने ससुरालियों पर मारपीट करने व जान माल का खतरा बताते हुए पुलिस को सौंपी तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में कुमाऊं कॉलोनी दमुवाढूंगा निवासी राधा ने कहा है कि उसका पति कृष्णा आर्या व अन्य ससुराली उससे आये दिन गाली गलौज करते रहते हैं। बीती 9 जुलाई को भी पति के अलावा हीरा देवी, हरीश लाल, वर्षा, कुनाल व नेहा जबरन उसके कमरे में घुस आये और उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि उक्त लोगों ने उसे जान से मारने की कोशिश की। महिला का कहना है कि उसने पूर्व में आरोपियों के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। जिसके चलते ससुरालियों के हौंसले बुलंद हो रहे हैं और वह आए दिन उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। महिला का यह भी आरोप है कि ससुराली उसे चार साल से परेशान कर रहे हैं। जिसके चलते वह परिवार से अलग रह रही है। ससुराली उसके भरण-पोषण का भी ध्यान नहीं रख रहे हैं। उसने ससुरालियों से जान माल का खतरा भी बताया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा… शिवपुरी के पास पलटी यात्रियों से भरी बस, 7 घायल

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440