
समाचार सच, अल्मोड़ा। बागेश्वर जिले से एक दुखद भरी खबर सामने आयी है। पिथौरागढ़ जिले से वापस हौट रही एक बारातियों की कार अल्मोड़ा जिले के ब्लॉक के जमराड़ी बखरिया नाम स्थान पर गहरी खाई में गिर गयी। इस हादसे में दूल्हे के पिता, दीदी, भाभी, भतीजे सहित चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाम मौत हो गयी। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। इन चार लोगों की मौत के शादी की खुशियां मातम में बदल गयी। सूचना के बाद पहुुंची पुलिस व एसडीआरएफ के साथ ग्रामीणों ने खोजबीन बचाव कार्य चलाया। दो घायलों का सीएचसी धौलछीना व एक गंभीर घायल का बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है।



जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले के मटेला गांव से बीते शुक्रवार को बारात पिथौरागढ़ जिले के शेराघाट गयी थी। आज शनिवार की सुबह बारात वापस लौट रही थी। सुबह करीब साढ़े 9 बजे बारातियों से भरी एक ईको फोर्ड कार यूके 18एच 6578 नौगांव के पास बिनसर नदी में जा गिरी। कार में सात लोग सवार थे। इस हादसे में गाड़ी में सवार दूल्हे के पिता 65 वर्षीय जयंत सिंह पुत्र बची सिंह, दूल्हे की भाभी अंकिता पत्नी मंगल सिंह निवासी मटेला बागेश्वर, दूल्हे का भतीजा 10 वर्षीय समर पुत्र मंगल सिंह तथा दूल्हे की दीदी सीमा पुत्री जयंत सिंह डोटियाल गांव ताकुला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि दूल्हे का भाई मंगल सिंह पुत्र जयंत सिंह, अक्षित रौतेला पुत्र मंगल सिंह रौतेला व योगिता गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार मंगल सिंह चला रहा था। वह सेना में सेवारत हैं। जिन्हें 108 की मदद से बेस अस्पताल भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य दो घायलों को सामुदायक स्वास्थ्य केंद्र धौलछीना में उपचार चल रहा है।
सूचना पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने ग्रामीणों मदद से खोजबीन और राहत कार्य चलाया। पुलिस ने शवों को खाई से निकाल कर पंचनामा की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। इधर इस हादसे के बाद दूल्हा-दुल्हन के घरों में मातम पसरा हुआ है। इधर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय ने बताया कि रेस्क्यू किया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440