फ़िल्म गुड बाय की शूटिंग को उत्तराखंड पहुंचे अमिताभ बच्चन, हरिद्वार व ऋषिकेश होगी शूटिंग

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून (संवाददाता)। अभिनेता अमिताभ बच्चन अपनी फ़िल्म गुड बाय की शूटिंग के लिए उत्तराखंड पहुंचे हैं। आपको बता दें कि 26 मार्च से हरिद्वार व ऋषिकेश में फ़िल्म की शूटिंग शुरू होगी, जो एक अप्रैल तक चलेगी। फ़िल्म गुड बाय में अमिताभ बच्चन अहम भूमिका हैं। साथ ही अभिनेत्री राष्मीका मंदाना भी हैं।

सूत्रों के मुताबिक 26 से 27 तक ऋषिकेश में शूटिंग होगी। उसके बाद हरिद्वार में शूटिंग की जाएगी। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन विशेष चार्टड विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे हैं। एयरपोर्ट टर्मिनल के अंदर स्टाफ ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाईं। भारी भीड़ के बीच कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में अमिताभ बच्चन को टर्मिनल से बाहर लाया गया। देहरादून एयरपोर्ट से वह नरेंद्रनगर के लिए रवाना हुए। जानकारी के मुताबिक अमिताभ बच्चन विशेष चार्टड विमान से आज सुबह करीब दस बजे मुंबई से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही उनके सर्मथक उनकी एक झलक पाने के लिए एकत्र हो गए। लेकिन अमिताभ बच्चन की सुरक्षा इतनी कड़ी थी कि कोई भी उनके करीब नहीं जा पाया। सुरक्षा कर्मियों द्वारा अमिताभ बच्चन को टर्मिनल से बाहर लाया गया। जिसके बाद वह कार में सवार होकर नरेंद्र नगर स्थित होटल आनंदा के लिए रवाना हो गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026:नवरात्रि के नवें दिन मां महागौरी माता की कैसे की जाती है पूजा जानें विधि, मंत्र, आरती और पौराणिक कथा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440