सोशल मीडिया के जरिए बन रहा है भक्ति का माहौल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना महामारी के कारण पूरा विश्व आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है वहीं इसकी सबसे ज्यादा मार भजन गायक व संगीतज्ञ पर नजर आ रहा है। अब इनके द्वारा सोशल मीडिया में माँ सेवा मंडल मुरादाबाद के पेज पर लाइव भजन गाकर भक्तिमय माहौल बना रहे कलाकार पण्डित विवेक शर्मा, पण्डित भास्कर जोशी ने भजन संध्या कर माहौल को भक्तिमय बनाते हुए पेज से जुड़े हजारों भक्तों ने इसका का आनन्द लिया। लाइव कार्यक्रम में पंडित विवेक शर्मा ने कहा कि 21 सितम्बर से भारत सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन में संगीतमय अनुष्ठान भी शुरू करने की आशा करी है। उन्होंने ईश्वर में आस्था रखते हुए कहा कि हम अति शीघ्र ही कोरोना काल से मुक्त होंगे और संगीत साधकांे के साथ साथ टेंट, लाइट, फ्लावर डेकोरेशन, कैमरामैन, साउंड इत्यादि सभी के परिवार में खुशहाली वापस आएगी भजन गायक भास्कर जोशी ने कहा कि सरकार को उन गायक व वादकों का भी सहयोग करना चाहिए जिनकी आजीविका आज तक संगीत क्षेत्र से ही चली आ रही है। यह सब साल भर देश प्रदेश में खुशहाली बांटतें हुए संगीत क्षेत्रों में बढ़ावा देते हैं। उन्होंने राज्य एवं केंद्र सरकार से सहयोग की अपेक्षा करी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440