अनंतमूल खुजली, बुखार, डायबिटीज, उल्टी जैसी कई समस्याओं से राहत दिलाने में उपयोगी

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। अनंतमूल, जिसे कृष्ण सारिवा या ब्लैक क्रीपर के नाम से भी जाना जाता है, एक बहुत प्रसिद्ध और चमत्कारी जड़ी बूटी है। यह जड़ी बूटी कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसके फूल हरे, सफेद और बैंगनी रंग के हो सकते हैं और सुगंधित भी होते हैं। अनंतमूल खुजली, बुखार, डायबिटीज, उल्टी जैसी कई समस्याओं से राहत दिलाने में उपयोगी होती है।

आयुर्वेद में इस औषधि के पत्ते, जड़ और छाल का उपयोग किया जा सकता है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अनंतमूल के उपयोग से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं। आइए जानते हैं ।दंदजउववस च्वूकमत ठमदमपिजे के बारे में…

यह भी पढ़ें -   माघ पूर्णिमा पर 9 घंटे तक भद्रा का प्रभाव, जानें पूजा-स्नान का शुभ समय

अपच की समस्या से राहत
अगर आप अपच की समस्या से परेशान हैं तो इस समस्या को दूर करने में अनंतमूल आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है। आप इसकी जड़ को पीसकर सारिवा के चूर्ण में मिला सकते हैं और इसे सेवन कर सकते हैं। इस तरह से न केवल अपच की समस्या को दूर किया जा सकता है, बल्कि पेट की कई समस्याओं से भी आपको राहत मिल सकती है।

गले की समस्या से राहत
आमतौर पर लोग गले की कई समस्याओं से परेशान रहते हैं। इस स्थिति में, अनंतमूल आपको अपनी समस्या को ठीक करने में मदद कर सकता है। प्रभावित लोग अपने गले पर अनंतमूल पंचांग चूर्ण से बने लेप का उपयोग कर सकते हैं। इस तरह से न केवल गले को ठीक किया जा सकता है, बल्कि कंठ की सूजन से भी राहत मिल सकती है। हालांकि, इसका उपयोग करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

पथरी की समस्या से राहत
गलत खान-पान या थोड़ी सी लापरवाही के कारण व्यक्ति पथरी जैसी समस्या का सामना कर सकता है। इस बीमारी से राहत पाने के लिए आप अनंतमूल का उपयोग कर सकते हैं। अनंतमूल की जड़ का चूर्ण और दूध का सेवन इस समस्या से राहत दिलाने में मददगार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   31 जनवरी 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

भूख बढ़ाने में मददगार
अनंतमूल आपकी मदद कर सकता है भूख को बढ़ाने में। अनंतमूल की जड़ का चूर्ण सेवन करने से न केवल भूख में सुधार हो सकता है, बल्कि शरीर के विकास में भी यह उपयोगी हो सकता है। हालांकि इसका सेवन करने से पहले आपको डॉक्टर की सलाह ज़रूर लेनी चाहिए।

बवासीर से राहत
बवासीर की समस्या होने पर भी अनंतमूल लाभकारी साबित हो सकता है। आप अनंतमूल की जड़ का चूर्ण, दही या छाछ के साथ खा सकते हैं। इसके सेवन से बवासीर की समस्या से जल्द राहत मिल सकता है, हालांकि इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें।

Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440