बिना दवाइयों के भी पूरी की जा सकती है खून की कमी दूर

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। अगर चेहरा पीला पड़ गया है और चेहरे की चमक खो गई है तो इसकी मुख्य वजह शरीर में खून की कमी हो सकती है। खून की कमी को पूरा करना बेहद जरुरी है, क्योंकि खून की कमी से शरीर के अंगो को सही मात्रा में ऑक्सीजन सप्लाई नही हो पाती और आक्सीजन सप्लाई नहीं होने से शरीर में एनर्जी नहीं रहती। महिला के शरीर में जहां 11 से 13 ग्राम खून होना चाहिए वहीं पुरुषों के लिए 13 से 15 ग्राम खून होना जरूरी है। बहुत से लोग एनीमिया की बीमारी से जूझते हैं जो कि शरीर के बाकी अंगों के लिए नुकसानदेह होती है।

खून की कमी के लक्षण

  1. कमजोरी और थकान
  2. त्वचा का रंग सफ़ेद या पीला होना
  3. त्वचा में रूखापन और आसानी से नील पड़ना
  4. अनियमित दिल की धड़कन और सांस लेने में कठिनाई
  5. जीभ में छाले होना
  6. चक्कर आना या बेहोशी जैसा महसूस होना
  7. हाथ-पैर ठंडे रहना या सुन्न होना।
  8. सिरदर्द
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में पहचान से खिलवाड़ का काला खेल बेनकाब: फर्जी आधार-पैन रैकेट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

खून बनाने का सबसे बढ़िया और नैचुरल तरीका फल
खून की कमी होने पर डॉक्टर आपको कुछ आयरन टेबलेट या सप्लीमेंट्स खाने की सलाह दे सकते हैं लेकिन आप नैचुरल तरीके से भी शरीर में खून बना सकते हैं जैसे कि फलों का सेवन करके।

अनार
अनार, शरीर में ब्लड काउंट को बढ़ाता है। अनार आयरन, विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई से भरपूर होता है, जो आपके शरीर में ब्लड बढ़ाने में मददगार है। शरीर में खून को बढ़ाना चाहते हैं तो अनार या फिर अनार के जूस का सेवन करें।

केला
केले में आयरन और पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है। इसके सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन के उत्पादन को बढ़ाया जा सकता हैं। इसके साथ ही केला आयरन फोलिक एसिड का भी काफी अच्छा स्त्रोत हैं, जो शरीर में खून की कमी को पूरा करने में जहायक है।

सेब
शरीर में खून को बढ़ाने में सेब सबसे कॉमन फल माना जाता है। सेब के सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन की संख्या को बढाया जा सकता है। शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाना चाहते हैं तो रोजाना कम से कम 1 सेब छिलके के साथ जरुर खाएं

यह भी पढ़ें -   १९ फरवरी २०२६ बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

संतरा
संतरा विटामिन सी से भरपूर होता है। इसके सेवन से शरीर में खून की कमी को दूर कर सकते हैँ। अगर रोजाना नियमित रूप से 1संतरा का सेवन किया जाए, तो 7 दिन में शरीर में हीमोग्लोबिन की संख्या को बढाया जा सकता है।

आड़ू
आड़ू खाने से भी शरीर में खून के स्तर को बढ़ाया जा सकता है, क्योंकि यह विटामिन सी का काफी अच्छा स्त्रोत माना जाता है। आड़ू रेड ब्लड सेल्स की कोशिकाओं को होने वाले नुकसान को बचाने में सहायक हैं। साथ ही यह वजन कम करने, आंखों की रोशनी को बेहतर करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

खून बढ़ाता है किशमिश का देसी नुस्खा
10 से 12 किशमिश को रातभर एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें और अगली सुबह किश्मिश व पानी का सेवन कर लें। इससे भी शरीर में खून की कमी पूरी होती है।

नोटः अगर इन सब चीजों को खाने के बाद भी आपके शरीर में खून की कमी रहती है तो चिकिस्तक परामर्श जरूर लें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440