SSP द्वारा पत्रकारों में भय का माहौल बनाए जाने पर मीडिया कर्मियों में आक्रोश, डीआईजी को सौंपा ज्ञापन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शहर भर के तमाम पत्रकारों व यूनियनों ने एकजुट होकर एसएसपी नैनीताल द्वारा अनावश्यक नोटिस देकर पत्रकारों में भय का माहौल पैदा किए जाने को लेकर डीआईजी योगेंद्र राणा से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंप पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पत्रकारों का दमन किए जाने के इस कृत्य की घोर निंदा की।

इस दौरान पत्रकारों द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले लंबे समय से नैनीताल जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों के ऊपर विभिन्न प्रकार के दबाव व अनर्गल, अनावश्यक नोटिस भेजकर उनका दमन करने और भय का माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। ताजा मामला विगत 12 अगस्त का है, जब शहर में एक क्राइम की खबर के बयान लिए जाने के लिए पत्रकारों द्वारा अधिकारियों के न मिलने पर अपने मीडिया ग्रुप में कुछ सामान्य सी बातें लिखी गई। जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बेवजह पत्रकारों के दमन करने और उनके ऊपर भय का माहौल बनाने की दृष्टि से अनावश्यक नोटिस दिया गया। यह कोई पहली घटना नहीं है इससे पूर्व भी कई पत्रकारों को दबाव में लेने के लिए इस प्रकार के नोटिस दिए जाते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम इस ज्ञापन के माध्यम से आपको अवगत कराना चाहते हैं कि अभिव्यक्ति की आजादी और लोकतंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पत्रकारों के ऊपर इस तरह की दमनकारी नीति का हम घोर विरोध करते हैं और उनके इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि नैनीताल जिले में पत्रकारों के उत्पीड़न या उन पर दबाव बनाने के इस तरह के प्रयास के खिलाफ जनपद के साथ ही पूरे प्रदेश के पत्रकारों में भारी आक्रोश है। लिहाजा हम जनपद के सभी पत्रकार संबंधित मामले में आपसे कार्रवाई किए जाने का आग्रह करते हैं। अन्यथा प्रदेश के हर जिले में सभी पत्रकार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के इस व्यवहार और पत्रकारों के बीच भय का माहौल बनाने के इस कृत्य के खिलाफ उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

यह भी पढ़ें -   12 अगस्त को सावन अमावस्या पर सूर्यग्रहण का दुर्लभ संयोग, आखिर क्यों खास है यह दिन?”

ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से पत्रकार चंद्रेश पांडे, अंकुर शर्मा, हरीश पांडे, शैलेंद्र नेगी, योगेश शर्मा, गीतेश त्रिपाठी, दिनेश पांडे, हर्ष रावत, अमित चौधरी, अंकित साह, भावनाथ पंडित, राहुल दरमवाल, अजहर सिद्दीकी, दीपक अधिकारी, ऋषि कपूर, श्रुति तिवारी, वंदना आर्य, नेहा पाल, रक्षित टंडन, अरकम सिद्दीकी सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बड़ा खतरा! 12 जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट, चमोली में जलसैलाब के बाद टूटा संपर्क
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440