एसटीएच के उपनल कर्मचारियों का फूटा गुस्सा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सुशीला तिवारी चिकित्सालय के उपनल कर्मचारियों का स्वयं के साथ हो रहे पक्षपात पूर्ण रवैया को लेकर आखिरकार गुस्सा फूट ही गया। सोमवार को कर्मचारियों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर प्राचार्य प्रो0 सीपी भैंसोड़ा का घेराव किया और परिसर में धरना व प्रदर्शन किया।

इस दौरान कर्मचारियों ने एसटीएच प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल के स्थाई कर्मचारी ड्यूटी नहीं कर रहे हैं। नाइट ड्यूटी से लेकर कोरोना वार्ड की ड्यूटी तक में उपनल कर्मचारियों से करवाई जा रही है और उनके किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा के बजाए उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। उनका यह भी कहना था कि स्थाई कर्मचारियों की ड्यूटी नहीं लगाई जा रही है। सारा काम व नाइट ड्यूटी उपनल कर्मचारियों से करवाई जा रही है। इसके बाद उपनल कर्मचारियों को ही अनुशासनात्मक कार्रवाई की धमकी दी जा रही है। जिससे उपनल कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है।

इधर प्रदर्शनकारियों द्वारा प्राचार्य डॉ0 सीपी भैसोड़ा का घेराव भी किया गया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने आश्वासन दिया कि वह रोस्टर बनाकर सभी कर्मचारियों की ड्यूटी तय करवाएंगे। इसके बाद कर्मचारी मान गए और डॅयूटी में लौट गए।

यह भी पढ़ें -   गांधी-शास्त्री जयंती पर पाथफाइंडर स्कूल में गूंजा ‘One Tree, One Life’ का संदेश, ग्लोबल साइकिलिस्ट सोमेन देबनाथ ने बच्चों को दिखाई नई राह

प्रदर्शनकारियों में मुख्य रूप से मोहन रावत, चंद्रप्रकाश, उर्मिला, पूरन चंद्र भट्ट, भानु कैड़ा, तेजा बिष्ट, विनोद बिष्ट, चंदू कफलटिया, नरेश भट्ट, विजय रौतेला, नरेश रौतेला, मनीष रौतेला, गिरीश तिवारी, सतीश भट्ट, दीपा उप्रेती, उमा डांगी, पृथ्वी पटवाल, खेम राज साहू, भानु त्रिपाठी, मदन नौलीया, इंदर अधिकारी, ललित, चंदन आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में 3 अक्टूबर (कल) लगेगा निःशुल्क हेल्थ, आंख और दांत जांच शिविर, स्वास्थ्य जांच के लिए जरूर पहुंचे
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440