प्रदर्शकारियों की गिरफ्तारी से आक्रोशित दो कर्मी चढ़े पानी की टंकी पर, पुलिस और प्रशासन फूले हाथ पैर

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। सचिवालय कूच कर रहे प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी से आक्रोशित दो प्रदर्शनकारी पानी की टंकी पर चढ़ गये। जिससे पुलिस और प्रशासन के हाथ पैर फूल गये।

जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग में विभागीय संविदा पर कार्यरत कनिष्ठ अभियंताओं ने राजधानी देहरादून में सचिवालय कूच किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस व संविदा पर कार्यरत कनिष्ठ अभियंताओं के बीच धक्का-मुक्की हो गयी। अभियंताओं को गिरफ्तार कर ले जा रहे पुलिस वाहन के आगे पीडब्ल्यूडी कर्मी लेट गए। जिसको देख कर दो प्रदर्शनकारी पानी की टंकी पर चढ़ गए। यह देख पुलिस और प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। आनन फानन में पुलिस वालों उन्हें मना कर नीचे उतारा।

प्रांतीय अध्यक्ष सूरज डोभाल ने बताया कि लोनिवि में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता 16 नवंबर से एकता विहार में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। 20 दिसंबर को सचिवालय कूच के दौरान विभागीय मंत्री सतपाल महाराज ने उन्हें 24 दिसंबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में उनका मामला लाए जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक उनके मामले में कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है। अपनी मांगों केे मनवाने के लिए अब प्रदेश में कार्यरत कनिष्ठ अभियंताओं ने सचिवालय कूच किया था। उनका कहना था कि लोक निर्माण विभाग के संविदा कर्मी पिछले 45 दिन से धरने पर बैठे हैं। इस मुद्दे पर वह विभागीय मंत्री सतपाल महाराज से भी गुहार लगा चुके हैं। लेकिन उनकी नियमितीकरण की मांग पूरी नहीं हो पा रहीं हैं। सरकार उनकी नियमितीकरण की मांग को गंभीरता से नहीं ले रहीं हैं। आज मजबूर हो कर संविदा कर्मियों को पानी की टंकी पर चढ़ना पड़ा हैं। यदि उनकी मांग को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आने वाले समय मे वह अपने आंदोलन को और उग्र कर देगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार की होंगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में सुबह 5 बजे बिजली विभाग की बड़ी छापेमारी, 108 मामलों में एफआईआर की तैयारी; मीटर सीज
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440