समाचार सच, हल्द्वानी। मां की डांट से क्षुब्ध युवक गौला बैराज में जा कूदा। सूचना पर पहुंची जल पुलिस ने उसे बैराज से निकाल अस्पताल भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार वैलेजाली लॉज निवासी प्रदीप कुमार जोशी को रविवार की प्रातः किसी बात पर उसकी मां ने डांट दिया। इससे वह इतना क्षुब्ध हो गया कि घर से निकल गया और काठगोदाम के गौला बैराज पहुंच गया। यहां उसने बैराज में छलांग लगा दी। आस-पास के लोगों ने जब यह नजारा देखा तो वह बैराज की तरफ दौड़ पड़े और पुलिस को सूचित किया। इस पर काठगोदाम एसओ नंदन सिंह रावत गोताखोरों के साथ घटनास्थल पहुंच गये। गोताखोर मनोज बहुखंडी ने बैराज में डुबकी लगाकर प्रदीप को निकाल लिया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए बेस चिकित्सालय भर्ती कराया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


