अनमोल संकल्प सिद्धि फाउंडेशन ने देहदान संकल्प लेने वाली 3 महिलाओं को किया सम्मानित

खबर शेयर करें

दो मेधावी छात्राओं की वार्षिक स्कूल की फीस प्रदान की

समाचार सच, हल्द्वानी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अवसर पर अनमोल संकल्प सिद्धि फाउंडेशन ने यहां हरगोविंद सिंह सुयाल स्कूल में देहदान संकल्प लेने वाली 3 महिलाओं क्रमशः गीता जायसवाल, आरती कुमार, मंजू तिवारी को सम्मान पत्र व शॉल उड़ाकर सम्मानित किया, जबकि 2 मेधावी छात्राओ काजल व महिमा कैड़ा की वार्षिक स्कूल फीस भी प्रदान की।

Ad Ad

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य खीमा सिंह बिष्ट ने की व संचालन रिम्पी बिष्ट ने किया। यहां सुशीला तिवारी अस्पताल की डॉक्टर गरिमा खन्ना ने छात्राओं को शारीरिक बदलाव, मासिक बीमारियों व उनके मेडिकल भविष्य के बारे में जानकारी दी। जबकि मार्शल आर्ट कोच उदयवीर सिंह व मानसी बिष्ट ने कराटे से आत्म रक्षा के गुर सिखाए। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर परिचर्चा में छात्राओ ने नारी को पुरुष के बराबर सम्मान देने की बात कही। यहां संस्था अध्यक्ष सुचित्रा जायसवाल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला, और नारी के सम्मान व सशक्तिकरण करने पर जोर दिया। उपाध्यक्ष अरुण टंडन ने संस्था के बारे में विस्तार से बताया तथा सभी का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें -   यमुनोत्री भूस्खलन हादसाः मलबे से मिला एक शव और कटा हुआ पैर, शिनाख्त को बुलाए गए परिजन

इस अवसर पर नीमा अग्रवाल, सुमन पाठक, नागेश दुबे, मनोज जौहरी, सुनीता जोशी, रेनू काण्डपाल, मिथुन जायसवाल, विद्या महतोलिया, आशा शुक्ला, कल्पना भंडारी व दीपक तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440