एक और कोरोना संक्रमित मरीज की दून अस्पताल में मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। प्रदेश में आज अभी तक 16 नए मरीज मिले हैं, जबकि सहारनपुर निवासी एक शख्स की दून अस्पताल में मौत हो गई। प्रदेश में मरीजों की संख्या बढ़कर 2418 हो गई है। राहत की बात यह है कि कुल संक्रमित मरीजों में से अब तक 1521 ठीक हो चुके हैं। जबकि गढ़वाल व कुमाऊं मंडल में अलग-अलग अस्पतालों और कोविड केयर सेंटर में 854 मरीज अभी भर्ती हैं। कोरोना पॉजिटिव 15 मरीज अन्य राज्यों में जा चुके हैं। वहीं, अब तक 29 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। इनमें 68 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत सोमवार को बेस अस्पताल श्रीनगर में हुई है। उन्हें रुद्रप्रयाग से रेफर किया गया था। कोरोना संक्रमित सहारनपुर निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की दून अस्पताल में मौत हो गई है। उन्हें एक दिन पहले टर्नर रोड स्थित एक अस्पताल में गुर्दों के संक्रमण के चलते भर्ती कराया गया था। दून अस्पताल में उन्हें आज सुबह तीन बजे लाया गया, जहां उनकी सात बजे मौत हो गई। पुलिस और प्रशासन व्यक्ति के शव को सुपुर्द-ए-खाक करा रहा है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में जांच के बाद दो लोगों में कोविड की पुष्टि हुई है। इसमें एक व्यक्ति ऋषिकेश में मजदूरी करता है, जबकि दूसरा मरीज सहारनपुर से इलाज के लिए एम्स आया था। एम्स प्रशासन के मुताबिक ऋषिकेश स्टेडियम कॉलोनी वीरभद्र मार्ग में किराए में रहने वाला एक 36 वर्षीय व्यक्ति को बीते रविवार के रोज घबराहट और गले में खराश हुई, जिसपर उसे एम्स लाया। उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, दूसरा संक्रमित व्यक्ति दूधला थाना गंगोह तहसील नकुड़ जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। यह 46 वर्षीय व्यक्ति सोमवार को एम्स आया था उसे लीवर में दिक्कत थी। उसके दो साथी उसे यहां भर्ती कराने के बाद वापस लौट गए।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   गांधी-शास्त्री जयंती पर युवाओं ने पेश की मिसाल, 31 सदस्यों ने रक्तदान कर दिया जीवन बचाने का संदेश
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440