शुक्रवार को मिली रिपोर्ट में नैनीताल जनपद से मिला एक पॉजीटिव, संख्या 9 से बढ़कर हुई 10
समाचार सच, हल्द्वानी/ देहरादून। उत्तराखंड में शुक्रवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। उक्त संक्रमित मरीज नैनीताल जनपद से है। राज्य में अभी तक संक्रमित लोगों की संख्या 48 हो गयी है। राज्य में शुक्रवार को एक और मरीज के ठीक हो जाने अब संख्या 25 हो गयी हैं। इन रोगियों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
शुक्रवार को मिली रिपोर्ट में 360 सैंपल नैगेटिव पाये गये और नैनीताल जनपद में एक मरीज पॉजीटिव मिला। अब नैनीताल जनपद में संक्रमित मरीजों की 10 हो गयी है। इधर आज एक और मरीज के ठीक हो जाने से नैनीताल में मरीजों के स्वस्थ्य होने की संख्या सात पहुंच गयी है। जबकि अब तक देहरादून में 25, हरिद्वार में सात, उधमसिंह नगर में चार, पौड़ी व अल्मोड़ा जिला में एक-एक कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। इन जिलों में देरादून में बारह, उधमसिंह नगर में चार, पौड़ी व अल्मोड़ा जिलों में एक-एक व्यक्ति उपचार पाकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।
राज्य के स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, अभी तक राज्य से 4767 सैंपलों को जांच के लिए भेजा जा चुका है, जिनमें से 4239 की रिपोर्ट नैगेटिव प्राप्त हुई है, जबकि 327 सैंपलों की रिपोर्ट का आनी है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


