अनुपमा की जीत मेरे लिए एक बहुत बड़ी संजीवनी : हरीश रावत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट करते हुये कहा की हरिद्वार ग्रामीण से अनुपमा की जीत मेरे लिए एक बहुत बड़ी संजीवनी है। मैं किन शब्दों में हरिद्वार ग्रामीण की जनता व भाई-बहनों और हरिद्वार वासियों का आभार व्यक्त करूं, मुझे शब्द खोजे नहीं मिल रहे हैं। मैं कल अपराहन माँ गंगा जी के तट पर आकर, मां गंगा जी के माध्यम से हरिद्वार की जनता-जनार्दन को धन्यवाद दूंगा। जिस समय भी मुझको हौसले और सहारे की जरूरत होती है, हरिद्वार मेरे साथ आकर के खड़ा हो जाता है, 2009 में भी हरिद्वार मेरे साथ आकर के खड़ा हुआ और यह हरिद्वार था जिसने मेरी राजनीतिक जीवन यात्रा को उत्तराखंड में इतना आगे बढ़ाया। मैं हरिद्वार के इस ऋण से कभी उऋण नहीं हो सकता हूं। माँ गंगा के माध्यम से मैं, थैंक्यू-हरिद्वार भी कहूंगा। साबिर साहब ने भी हमेशा मुझे हिम्मत दी, सहारा दिया। आज भी जब कांग्रेस के लिए जबरदस्त सूखा पड़ा तो साबिर साहब का हाथ कांग्रेस/मेरी पीठ पर रहा। मैं साबिर साहब की दरगाह पर भी हरिद्वार की जनता-जनार्दन को धन्यवाद देने के लिए पहुंचूंगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   एनआईओएस और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के बीच जल्द होगा एमओयू, शैक्षणिक सहयोग को मिलेगी नई दिशा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440