पुत्री की सकुशल बरामदगी की पुलिस से लगाई गुहार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक महिला ने पुलिस से पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस में दर्ज गुमशुदगी में मानपुर पश्चिम निवासी नन्दी देवी ने कहा है कि राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत उसकी पुत्री भावना बीती 15 अगस्त को घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली, लेकिन इसके बाद से वापस नहीं लौटी। सहेलियों से पता करने पर बताया गया कि वह नैनीताल गई है। इस बीच उसके नंबर में एक नंबर से फोन आया और भावना के बारे में जानकारी ली। लेकिन इसके बाद से वह नंबर भी बंद आ रहा है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानीः एक करोड़ के लालच में गंवाई जिंदगी भर की कमाई! 72 लाख की साइबर ठगी से सीखिए, वरना अगला नंबर आपका हो सकता है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440