समाचार सच, हल्द्वानी। पिता ने पुलिस से पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश प्रारम्भ कर दी है।
चांदनी चौक निवासी चेतराम पुत्र मंगल सेन द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री बीती 26 दिसम्बर को अचानक घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। पीड़ित पिता का कहना है कि उनकी पुत्री को अंतिम बार रामस्वरूप निवासी देवरनिया, बरेली के साथ देखा गया था। उन्होंने पुलिस से पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


