पुत्र की सकुशल बरामदगी की पुलिस से लगाई गुहार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक महिला ने पुलिस से पुत्र की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है साथ ही क्षेत्र की युवती पर उनके पुत्र को झूठे केस में फंसाने की बात पुलिस से कही। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
लाइन नंबर 18, आजाद नगर बनभूलपुरा निवासी हसीना पत्नी मो. रफी द्वारा पुलिस को सौंपी गुमशुदगी में बताया कि उसका पुत्र मो. परवेज बीती 25 मई को घर से निकला, लेकिन आज तक वापस नहीं लौटा। उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ सुराग नहीं लगा। महिला का कहना है कि उसके पुत्र के लापता होने से पूर्व मुस्कान पुत्री सुल्तान अहमद निवासी उजाला नगर उसके घर आई और उसके पुत्र को झूठे केस में बंद कराने की धमकी देने लगी। जिसकी वजह से उसका पुत्र काफी परेशान हो गया। उसने मुस्कान व उसके परिजनों पर पुत्र को गायब करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   02 मई 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440