रामनगर और लालकुआं पुलिस द्वारा 5 वारंटियों की गिरफ्तारी

खबर शेयर करें

Arrest of 5 warrantees by Ramnagar and Lalkuan police

समाचार सच, रामनगर/लालकुंआ। विभिन्न मामलों में वारंटी जारी होने के बावजूद भी न्यायालय ना पहुंचने वाले फरार वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

रामनगर व लालकुंआ थाना पुलिस ने जनपद में चलाये जा रहे वारंटियों की गिरफ्तारी के अभियान के अन्तर्गत रामनगर प्रभारी कोतवाली व0उ0नि0 अनीश अहमद के नेतृत्व में 04 वारंटी एवं प्रभारी निरीक्षक लालकुआं डी0आर0वर्मा के नेतृत्व में 01 वारंटी कुल 05 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें -   सितारगंज में रफ्तार का कहर: मां-बेटियों को कार ने कुचला, मां और 7 साल की बेटी की मौत

कोतवाली रामनगर द्वारा की गई कार्यवाही- मंजीत सिंह पुत्र श्री हरदयाल सिंह नि0 लालपुर बासीटीला सेमलखलिया, शमीम अहमद पुत्र अमीर अहमद निवासी राजपुर नादेही थाना जसपुर जिला उधम सिह नगर, गौरव पाल पुत्र रमेश पाल निवासी गुलरघट्टी प्लाईवुड के पास, चिराग आर्या पुत्र जगदीश आर्या निवासी बम्बाघेर मोतीमहल को गिरफ्तार किया। टीम में व0उ0नि0 अनीश अहमद, उ0नि0 रविन्द्र सिंह राणा, भूपेन्द्र सिंह मेहता, अ0उ0नि0 जयपाल सिंह, जयवीर सिंह, हरगुलाल सिंह, हे0का0 हेमन्त सिंह, का0 गोविन्द सिंह, अशोक कम्बोज शामिल थे।

यह भी पढ़ें -   वैज्ञानिक से पुलिस अधिकारी तक का सफर, अब आईपीएस बने डॉ. जगदीश चन्द्र

वहीं लालकुआं कोतवाली ने आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत फरार बिन्दुखत्ता निवासी संतोष राम पुत्र पूरन राम निवासी विकासपुरी नंबर 2 खेरानी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

लालकुंआ पुलिस टीम में व0उप0 हरेंद्र नेगी, उ0 नि0 त्रिभुवन सिंह शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440