समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में ग्राहक के इंतजार में खड़े एक स्मैक तस्कर को पुलिस ने दबोचा लिया। पुलिस ने उसके पास से 4.3 ग्राम स्मैक बरामद की है। पकड़े गये स्मैक तस्कर को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान इन्द्रानगर रेलवे फाटक के पास संदिग्धावस्था में घूम रहे युवक को पूछताछ के लिए पास आने को कहा गया तो वह भागने का प्रयास करने लगा। इस पर उसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया। तलाशी में उसके पास से 4.3 ग्राम स्मैक बरामद हुई। तस्कर ने पुलिस को अपना नाम संजीव शर्मा पुत्र सुभाष शर्मा निवासी चौधरी कालौनी गौजाजाली बताया। पूछताछ में तस्कर ने पुलिस को बताया कि वह उक्त स्मैक मंगल पड़ाव क्षेत्र में सच्चर नामक टैम्पू चालक से खरीद कर लाया है और उसे बेचने के लिए ग्राहक के आने का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने उससे स्मैक बेचकर अर्जित की गई 470 रूपये की नगदी भी बरामद की है। पुलिस ने तस्कर को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















