आशा वर्करों को मिला कोरोना योद्धा सम्मान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/गोलापार। सामाजिक एवं सांस्कृतिक मंच ग्राम खेड़ा गोलापार एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 20 आशा वर्करों को कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया।

यहां गोलापार खेड़ा स्थित श्री राम जी मैरिज हॉल में आयोजित उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि श्री आनन्द आश्रम (वृद्वाश्रम) संचालिका श्रीमती कनक चंद ने संयुक्त रूप से आशा वर्करों द्वारा किये जा रहे कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि कोरोना वायरस जैसी बीमारी की जंग में आशा वर्करों ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है, यह सब बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्र की ग्राम प्रधान श्रीमती लीला बिष्ट ने कहा कि इस वैश्विक महामारी जैसी बीमारी में जिस प्रकार से आशा वर्करों ने कार्य किये है वे सब सम्मान के पात्र है।

सम्मान समारोह आयोजक एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन बिष्ट ने मुख्यअतिथि एवं समस्त आगुन्तकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आशाओं को प्रोत्साहित करने और उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए ही सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में छात्र आंदोलन उग्र! शिक्षा मंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी पर बवाल, पुलिस से धक्का-मुक्की

इस अवसर पर पंचायत सदस्य विद्या लोशाली, आनन्द सिंह मेहता, ग्राम प्रधान हीरा सिंह बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुन्ना रावत, दीप भट्ट, प्रकाश बिष्ट, उमा भंडारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में छात्र आंदोलन उग्र! शिक्षा मंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी पर बवाल, पुलिस से धक्का-मुक्की
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440