समाचार सच, हल्द्वानी। पीड़ित ने अपने भतीजों पर मारपीट और वाहनों में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौप कार्रवाई की मांग की है।
तल्ली हल्द्वानी निवासी कैलाश पांडे द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि पड़ौस में रहने वाले उनके भाई के पुत्र पंकज और रोहित आए दिन उसके साथ गाली गलौज और मारपीट करते रहते हैं। इतना ही नहीं वह घर के बाहर खड़े वाहनों पर भी तोड़फोड़ करते हैं। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



