उत्तराखंड में विधानसभा का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून ( एजेंसी)। उत्तराखंड में विधानसभा का शीतकालीन सत्र आगामी 4 दिसंबर से शुरू हो रहा है। कुछ दिन पूर्व हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लगाई गई है।

जल्द ही इस संदर्भ में नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। गोपन विभाग ने विधायी विभाग को कैबिनेट के इस फैसले की जानकारी का पत्र भी भेज दिया है।

ज्ञात हो कि विधानसभा सत्र का आयोजन राज्य सरकार को हर हाल में 26 दिसंबर से पहले कराना था। इसी को देखते हुए विधानसभा का सत्र 4 से लेकर 9 दिसंबर तक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। विधानसभा के इस सत्र में अनुपूरक बजट भी पेश किया जाएगा। इसके साथ ही कई विधेयक भी इस सत्र में लाए जा सकते हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440