उत्तराखंड में राहुल गांधी की एंट्री तय! 17 जुलाई को हजारों छात्रों के बीच करेंगे बड़ा संवाद, पेपर लीक और बेरोजगारी पर होगा सीधा हमला

खबर शेयर करें

छात्रों की गूंज कार्यक्रम में 12 से 15 हजार युवाओं को जुटाने का लक्ष्य, कांग्रेस ने संगठन को मैदान में उतारा

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज होने जा रही है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून पहुंचकर प्रदेश के छात्रों और युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। श्छात्रों की गूंजश् अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, बेरोजगारी और युवाओं के पलायन जैसे मुद्दे केंद्र में रहेंगे। राहुल गांधी का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब कांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को भी धार देने में जुटी है।

राहुल गांधी का यह दौरा पहले जून में प्रस्तावित था, लेकिन खराब मौसम के कारण उनका कार्यक्रम रद्द हो गया था। अब नई तारीख तय होने के बाद कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बड़ा बदलाव: धामी सरकार ने मदरसों की सरकारी सहायता पर लगाया ब्रेक, अब नए नियमों से होगी मान्यता

प्रदेश कांग्रेस ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन के साथ-साथ पूर्व और वर्तमान छात्रसंघ पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंप दी है। देहरादून के परेड ग्राउंड में होने वाले इस कार्यक्रम में 12 से 15 हजार छात्रों और युवाओं की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि राहुल गांधी शाम करीब पांच से छह बजे के बीच छात्रों को संबोधित करेंगे। उनका कहना है कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों ने लाखों युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है। ऐसे मुद्दों पर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा जरूरी है और राहुल गांधी इन्हीं सवालों को युवाओं के बीच लेकर आ रहे हैं।

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि देशभर में पेपर लीक की घटनाओं ने छात्रों और उनके परिवारों को मानसिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से प्रभावित किया है। उनका आरोप है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रही गड़बड़ियों ने युवाओं का भरोसा कमजोर किया है।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग, 11 जुलाई 2026: द्वादशी तिथि, जानिए शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का राशिफल

कांग्रेस का यह भी कहना है कि उत्तराखंड में रोजगार के सीमित अवसरों के कारण बड़ी संख्या में युवा छोटे-छोटे रोजगार के लिए दूसरे राज्यों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं। पार्टी इन मुद्दों को राहुल गांधी के कार्यक्रम के जरिए प्रमुखता से उठाना चाहती है।

कार्यक्रम को कांग्रेस गैर-राजनीतिक छात्र संवाद के रूप में पेश कर रही है। इसमें युवाओं से उनकी समस्याएं सुनने और शिक्षा, रोजगार तथा परीक्षा प्रणाली पर चर्चा की जाएगी। पार्टी नेताओं का कहना है कि छात्रों को अपने अधिकारों और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर जागरूक करने का भी प्रयास किया जाएगा।

लगातार तीन बार डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष रहे वीरेंद्र पोखरियाल ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर छात्र संगठनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह है। उनका दावा है कि बड़ी संख्या में युवा इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440