महिला को हाथ पकड़कर गाड़ी में बैठाने का प्रयास, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कोतवाली अंतर्गत डाकपत्थर में बैराज रोड पर महिला को हाथ पकड़कर गाड़ी में बैठाने के प्रयास में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला ने आरोपित पर जाति सूचक शब्द कहने के आरोप भी लगाई है। सीओ कार्यालय से शिकायत प्रार्थना पत्र मिलने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस क्षेत्राधिकारी से लिखित शिकायत की थी कि वह झूला पुल वाली रोड पर डाकपत्थर बैराज की तरफ से अपनी सहेली के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान शक्तिनहर किनारे की रोड पर उनके पास काले रंग की कार रुकी। जिसमें से विमल तोमर उर्फ पप्पू चौधरी बाहर निकला, जो शराब के नशे में था। महिला का आरोप है कि आरोपित के पास उसके पति के दिए चेक और स्टांप मौजूद हैं, जिसे वह मांगी तो आरोपित ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। आरोपित ने महिला के साथ अभद्रता करते हुए उसके हाथ पकड़ लिए और उसे जबरिया अपने वाहन में खींचने लगा। तहरीर में महिला ने बताया है कि उसी कार में पहले से ही तीन लोग और मौजूद थे।
महिला के चीखने चिल्लाने पर सभी वहां से फरार हो गए। मामले में महिला ने पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ ही उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग से भी शिकायत की है। इसमें आयोग ने भी एसएसपी से इस मामले में आख्या मांगी है। शिकायती प्रार्थना पत्र क्षेत्राधिकारी कार्यालय से प्राप्त होने के बाद पुलिस ने आरोपित विमल तोमर के खिलाफ जातिसूचक शब्द बोलने, छेडख़ानी करने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल राजीव रौथाण के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें -   कर्णप्रयाग में खूनी बवाल: पार्किंग विवाद के बाद तलवारें चलीं, 5 घायल, 3 घंटे ठप रहा बदरीनाथ हाईवे

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440