भारी बारिश के अलर्ट पर 5 अगस्त को नैनीताल के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 5 अगस्त 2025 को उत्तराखंड के कई हिस्सों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम के इस पूर्वानुमान को देखते हुए नैनीताल जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

जिलाधिकारी वंदना ने जानकारी दी कि संभावित आपदा जोखिम जैसे भूस्खलन, जलभराव, तेज बहाव वाले नदी-नालों और सड़क अवरोध को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनज़र यह निर्णय लिया गया है।

इसके तहत जनपद नैनीताल के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) और समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में 5 अगस्त को एक दिवसीय अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में चुनावी रण का आगाज: उक्रांद ने 16 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, जागेश्वर में चाचा-भतीजे के बीच मुकाबले के आसार

डीएम ने सभी शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे आवश्यकता पड़ने पर अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें और किसी भी आपदा की स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क बनाए रखें।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, डेढ़ लाख की नकदी समेत सामान जलकर राख

आपातकाल की स्थिति में दूरभाष नंबर 05942-231178, 2311 या टॉल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440