एक्सिस बैंक ने स्वास्थ्य विभाग को दिये 31 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, सीएम ने किया फ्लैग ऑफ

खबर शेयर करें

दुनिया का सबसे बङा कोविड टीकाकरण अभियान: पुष्कर सिंह धामी

समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से एक्सिस बैंक द्वारा चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग को प्रदान किए गए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के वाहन का फ्लैग ऑफ किया। एक्सिस बैंक द्वारा स्वास्थ्य विभाग को 31 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्सिस बैंक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोविड के दौरान एक्सिस बैंक द्वारा जनसेवा के अनेक कार्य किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   एक क्लिक में जारी हुई 111 करोड़ से अधिक पेंशन राशि, धामी सरकार ने 7.5 लाख लाभार्थियों को दिया लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। देशभर में कोविड टीकाकरण तेजी से चल रहा है। उत्तराखंड में चार माह में शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं उत्तराखंड की जनता के सहयोग से प्रदेश को आगे बढ़ाया जा रहा है। राज्य सरकार जनता की साझीदार के रूप में कार्य कर रही है।
इस अवसर पर एक्सिस बैंक के डी.के दास, विवेक, रघुवीर सिंह चौहान, नितिन गुप्ता, पंकज रावत उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -   अगर समय पर न बदली जाएं तो हो सकती है मानसिक या शारीरिक हेल्थ समस्याएं
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440