बलबीर गिरि संभालेंगे बाघंबरी मठ की गद्दी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के उत्तराधिकारी के रूप में महंत बलबीर गिरि बाघंबरी मठ की गद्दी संभालेंगे। निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्रपुरी ने इसकी औपचारिक घोषणा की।

महंत रविंद्रपुरी ने गुरुवार को हरिद्वार में इसकी औपचारिक घोषणा की। पत्रकार वार्ता में महंत रविंद्रपुरी ने बताया कि बाघंबरी मठ में संचालन के लिए बोर्ड बनाया जा रहा है। उक्त बोर्ड अखाड़े के हित और मर्यादा में कार्य करवाने के लिए बनाया जा रहा है। जिसमें पांच संत शामिल होंगे। श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की षोडशी भंडारे से पहले बोर्ड का गठन होगा। बताया कि गुरुवार को निरंजनी अखाड़े में अखाड़े के पंचों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। 20 सितंबर को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की प्रयागराज बाघंबरी पीठ में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव कमरे में पंखे पर लटका मिला।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज फिर भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में येलो चेतावनी, 30 अगस्त तक बिगड़ा रहेगा मौसम
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440