बनभूलपुरा पुलिस ने 12 नशीले इंजेक्शनों के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Banbhulpura police arrested a smuggler with 12 drug injections

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने नशे के 12 इंजेक्शनों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया, पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा लक्ष्य नशा मुक्त उत्तराखण्ड संकल्प के तहत् अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री, सेवन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एसपी सिटी हरबन्स सिंह, क्षेत्राधिकारी भूपेन्द्र सिंह धौनी के निर्देश में थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित टीम में पुलिस टीम उ0नि0 मनोज यादव, कानि0 भूपेन्द्र ज्येष्ठा, परवेज अली के क्षेत्र में शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करने हेतु चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान पुलिस ने गोला बाईपास वन विभाग बैरियर के सामने से एक युवक को 12 अदद नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक ने अपना नाम फैसल कुरैशी पुत्र शकील अहमद निवासी-ला0नं0-18, चिराग अली शाह बाबा मजरा के पास वार्ड नं0-24 बताया। पुलिस ने उसके विरूद्ध थाने में एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   विपिन गुप्ता निर्विरोध चुने गए कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक के डेलीगेट, व्यापारियों में खुशी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440