बनभूलपुरा थाना पुलिस ने पकड़ा सटोरिया, सट्टा पर्ची व हजारों की नगदी बरामद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने छापामार कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में एक सटोरिया पकड़ा हैै। पुलिस ने उसके पास सट्टा पर्ची, मोबाइल फोन तथा हजारों की नगदी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान रेलवे स्टेशन के पास सट्टे की खाईबाड़ी की सूचना पर छापा मारा गया। इस बीच कुछ लोग पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। शक होने पर पीछा कर एक युवक को दबोच लिया गया। जबकि अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। तलाशी में पकड़े गये युवक के कब्जे से सट्टा पर्ची, मोबाइल फोन व 15050 रूपये की नगदी बरामद हुई। सटोरिये ने अपना नाम शहजाद अली पुत्र स्व. असगर अली निवासी गफूर बस्ती बताया। पुलिस ने उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

सफलता प्राप्त करने वाली टीम
एसआई संजीत राठौर, पुलिस कर्मी मुन्ना सिंह, रिजवान अली।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: चतुर्थी-पंचमी श्राद्ध का दिन, जानें 30 सितंबर 2026 का पंचांग और सभी राशियों का हाल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440