बनभूलपुरा थाना पुलिस ने पकड़ा चरस तस्कर, 350 ग्राम चरस बरामद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर के पास से एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 350 ग्राम चरस बरामद की है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया।

जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात को बनभूलपुरा थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान रेलवे स्टेशन के पास गफूर बस्ती के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े व्यक्ति की नजर जब पुलिस कर्मियों पर पड़ी तो उन्हें देखकर भागने लगा जिस पर पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 350 ग्राम चरस बरामद हुई। पकड़े गए तस्कर ने अपना नाम मेराजुद्दीन उर्फ काली पुत्र स्व. निहालुद्दीन निवासी पड़पड़गंज, नेहरू कैम्प दिल्ली हाल निवासी किन्नर भवन जरूरी बाजार रानीखेत बताया। आरोपी ने बताया कि वह चरस रानीखेत के आसपास के गांवों से लाकर यहां बेचता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   गौला में छलांग लगाने वाले राम सिंह कोरंगा का शव बरामद, एक मुस्कान के बाद खत्म हो गई जिंदगी की कहानी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440