बनभूलपुरा थाना पुलिस ने पकड़ा स्मैक तस्कर, 14.98 ग्राम स्मैक बरामद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को पकड़ा है। पुलिस ने उसके पास से 14.98 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के बाद न्यायालय पेश किया गया है।
बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान रेलवे स्टेशन के समीप संदिग्धावस्था में खड़े युवक को पूछताछ के लिए पास आने के लिए कहा गया तो वह भागने का प्रयास करने लगा। इस पर पुलिस कर्मियों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से 14.98 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम इमरान अंसारी उर्फ काली पुत्र सलीम अंसारी निवासी लाइन नंबर 17 नईबस्ती बताया। तस्कर ने बताया कि वह स्मैक पीने का आदी है। इस लत को पूरी करने के लिए ही वह इस कारोबार में उतर आया। पुलिस नपे पकड़े गये तस्कर को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   ब्रिगेडियर डॉ. पी. एस. भंडारी की पहल पर श्री आनंद आश्रम वृद्धाश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440