बैंक कर्मकारियों ने प्रदर्शन कर जताया आक्रोश, दी मार्च माह में दो दिवसीय हड़ताल की चेतावनी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। केंद्रीय संगठन एआईआरआरबीईए के आह्वान पर शुक्रवार को उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के कर्मचारी नैनीताल रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में एकत्रित हुए। जहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए आक्रोश जताया।

संघ के महासचिव रोहित कुमार झा ने बताया कि बताया कि कर्मचारियों की राष्ट्रीय ग्रामीण बैंक की स्थापना, प्रोन्नति नीति में संसोधन व 30000 कर्मचारियों की तत्काल भर्ती, दैनिक वेतन भोगी का नियमतिकरण, अवकाश नियमों में संसोधन, वेतन ढांचे में समानता के साथ आईबीए वार्ता में भागीदारी, 2018 तक ओल्ड पेंशन का समानता, मृतक आश्रितों की नियुक्ति में व्याप्त विसंगतियों का समुचित समाधान, सेवा नियमावली के अनुसार ग्रेच्युटी भुगतान आदि प्रमुख मांगे हैं।

इन मांगों को लंबे समय से उठाया जा रहा है। लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते कर्मचारी आंदोलन करने को मजबूर हैं। कर्मचारियों ने कहा कि यह आंदोलन की शुरूआत है। यदि इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो 27 व 28 मार्च को दो दिवसीय हड़ताल की जाएगी। इधर इस हड़ताल के चलते बैंक संबंधी कामकाज प्रभावित रहे। जिसके चलते बैंक आने वाले लोगों को वापस लौटना पड़ा।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी डकैती कांड का बड़ा खुलासा: जुए में हारे लाखों रुपये की भरपाई के लिए रची साजिश, 2 आरोपी गिरफ्तार

प्रदर्शन में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ के पदाधिकारी कुन्दन सम्मल, कुंदन बिष्ट, ललित मोहन नैनवाल, चंदन बिष्ट, नीरज तिवारी, ईला, प्रीति, रूचि वर्मा, मुनि कांत आर्य आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   पैलेट गन मामले में FIR की मांग को लेकर राहुल-प्रियंका का थाने के बाहर धरना, दिल्ली में सियासत गरमाई
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440