बार एसोसिएशन ने नगर में हो रही चोरियों की घटना पर जताया रोष, एसएसपी से की मुलाकात

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बार एसोसिएशन ने नगर में हो रही चोरियों की घटनाओं पर रोष जताते हुए एसएसपी से मुलाकात कर घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की। बीते दिनों महिला अधिवक्ता के घर हुई चोरी के खुलासे एवं नगर में बढ़ती चोरियों को लेकर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एसएसपी से मुलाकात की। इस दौरान बार एसोसिएशन सचिव विनीत परिहार ने कहा कि आए दिन नगर में चोरी की घटनाएं घटित हो रही हैं। चोर लगातार बंद घरों को अपना निशाना बना रहे हैं। इस क्रम में चोरों ने रामबाग कॉलोनी, रामपुर रोड निवासी महिला अधिवक्ता ज्योति सिंह के बंद घर में भी धावा बोल दिया और वहां से हजारों की नगदी के अलावा स्वर्णाभूषण ले उड़े हैं। उनका यह भी कहना था कि इससे पूर्व में भी नगर में कई चोरी की घटनाएं घटित हो चुकी हैं। लेकिन पुलिस चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए कोई सार्थक कदम उठाती नहीं दिख रही है। उन्होंने पुलिस से नगर में घटित हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गश्त बढ़ाने व संदिग्धों पर कार्रवाई करने की मांग की है। एसएसपी पंकज भट्ट ने अधिवक्ताओं से हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए जल्द ही खुलासा करने का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें -   ज्वैलर्स शोरूम से 90 लाख के सोना-हीरा स्टॉक में कमी, जीएम पर गबन का मुकदमा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440