आलू के छिलके खाने के बेहतरीन फायदे, बालों के लिए भी अच्छा

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। ज्यादातर घरों में आलू को छिलने के बाद छिलके को कूड़े मे फेंक दिया जाता है। लेकिन अगर आप आम के आम और गुठलियों के दाम वसूलना चाहते हैं तो आलू के साथ ही उसके छिलके को भी यूज करना शुरू कर दें।

आप सोच रहे होंगे कि आलू के छिलकों को कंज्यूम कैसे किया जाए। आलू के छिलकों को उबालकर कंज्यूम किया जा सकता है।

  • आलू में अच्छी-खासी मात्रा में पोटैशिघ्यम पाया जाता है। पोटैशियम ब्लड प्रेशर को रेग्युलेट करने में हेल्प करता है।
  • आलू के छिलके मेटाबॉलिज्म को भी सही रखने में मददगार हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो आलू के छिलके खाने से नर्व्स को मजबूती मिलती है।
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 2 नवंबर 2026, सोमवार | कार्तिक कृष्ण अष्टमी आज: कुछ राशियों को मिलेंगे तरक्की के अवसर, जानिए 12 राशियों का हाल

आलू को छिलका सहित खाएंगे तो होंगे ये फायदे

  • अगर आप आयरन की कमी से जूझ रहे हैं तो बाकी सब्जियों के साथ आलू के छिलके खाना बहुत फायदेमंद हो सकता है। आलू के छिलके में आयरन की अच्छी मात्रा होती है जिससे एनीमिया होने का खतरा कम हो जाता है।
  • आलू के छिलके में भरपूर मात्रा में विटामिन बी3 पाया जाता है. विटामिन बी3 ताकत देता है. इसके अलावा इसमें मौजूद नैसीन कार्बाेज को एनर्जी में कंवर्ट करता है।
  • हमारी डाइट में फाइबर की कुछ मात्रा जरूर होनी चाहिए। एक ओर जहां आलू में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है वहीं इसके छिलके में भी अच्छी मात्रा में फाइबर्स होते हैं. ये डाइजेस्टिव सिस्टम को भी बूस्ट करने का काम करता है।
  • आलू के छिलके में अधिक मात्रा में स्टॉर्च पाया जाता है। इसका इस्तेमाल करने से जल्द ही सफेद बाल काले होते है। पानी में छिलकों को 10 मिनट के लिए उबाल लें। फिर ठंडा करके बालों में लगाकर कुछ देर बाद धो लें।
  • आलू के साथ ही इसके छिलके के करारे चिप्स भी बनाए जा सकते हैं। करना बस इतना होता है कि इसके छिलकों अच्छी तरह धोकर पोछ लें और फिर तल लें. नमक और चाट मसाला मिलाकर मजे से खाएं।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में चुनावी रण का आगाज: उक्रांद ने 16 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, जागेश्वर में चाचा-भतीजे के बीच मुकाबले के आसार
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440