रूपये को चार गुना करने का लालच देकर लगवा रहा था सट्टा, चढ़ा पुलिस के हत्थे

खबर शेयर करें

Betraying was getting the money quadrupled, got caught by the police

समाचार सच, हल्द्वानी। रूपये को चार गुना करने का लालच देकर लोगों से सट्टा लगवा रहे सटोरिये को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ जुआ अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज किया है।

जनपद में चलाये जा रहे अवैध जुआ/सट्टा के विरुद्ध अभियान के अन्तर्गत बनभूलपुरा थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में एक सट्टेबाज मो0 आजिम खान पुत्र शफीक खान नि० ला० न० 18 थाना को पैन, गत्ता, सट्टा पर्ची व नगदी 860 रुपये के साथ अवैध रूप से लोगों से सट्टा लगवाते हुए गफूर बस्ती से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उक्त सटोरिया लोगों को रूपये का चार गुना लालच देकर उन्हें सट्टा लगाने के लिए प्रेरित कर रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ जुआ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सोमवार प्रदोष व्रत पर जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440