भगीरथ हत्याकांड: हत्यारोपियों को शह देने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भगीरथ हत्याकांड में आरोपी को शह देने के आरोप में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। उसे कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।
आपको बता दें कि बीती 26 मार्च की रात कलावती कॉलोनी, मल्ला गोरखपुर निवासी भगीरथ सुयाल की लाठी-डंडों से पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक की पत्नी मीना सुयाल की तहरीर पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए हत्यारोपी पवन पाल व राहुल धनेला को गिरफ्तार कर लिया था। मामले की विवेचना कर रहे कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि जांच में अंकित नेगी पुत्र वीर सिंह निवासी ग्राम डी-330, सैक्टर-11, प्रताप विहार, गाजियाबाद के खिलाफ आरोपियों को छिपने के लिए शह देना सामने आया। इस आधार पर अंकित नेगी को रोडवेज स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें -   लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव में मतदान जारी, 1053 व्यापारी चुनेंगे अपना नया नेतृत्व

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440