भागीरथी टीम व क्रू समाज सेवियों ने मलिन बस्तियों में बांटें 500 जोड़ी कपड़े

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ के रोवर्स रेंजर्स यूनिट के भागीरथी टीम और लाल बहादुर शास्त्री क्रू स्वयंसेवियों द्वारा सेवा शिविर के तहत प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. अंजु अग्रवाल के दिशा निर्देशन में लालकुआं के तिवारी नगर, नगीना कॉलोनी के झुग्गी झोपड़ी बस्तियों में 500 जोड़ी से अधिक वस्त्र दान करते हुए लोगों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

वस्त्रदान संयोजक रोवर्स रेंजर्स लीडर डॉ. गीता तिवारी पाण्डे और डॉ. हेम चन्द्र द्वारा स्वयंसेवी क्रू और टीम को सेवा शिविरों में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर क्रू सूरज सिंह राठौर, कन्हैया भट्ट, पवन कुमार आर्या, लक्की मसीह, राज चौहान, गणेश भट्ट, तनुजा, ज्योति पांडा, उर्मिला कोरंगा, गीता जोशी, डॉ. राजेन्द्र कुमार सनवाल, डॉ. इन्द्र मोहन पंत, डॉ. मनोज कुमार जोशी और सेवा निवृत प्रधानाचार्य माधवानंद पंतोला, भावना सनवाल आदि उपस्थित रहे। झुग्गी झोपड़ी बस्तियों के लाभान्वित महिला, पुरूष और बच्चों ने निरंतर रोवर्स-रेंजर्स द्वारा संचालित होने वाले वस्त्रदान और जन जागरूकता कार्यक्रमों के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रोवर्स रेंजर्स प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. गीता तिवारी और डॉ. हेम चन्द्र पाण्डे द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Bhagirathi team and crew social workers distributed 500 pairs of clothes in slums

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जंगल में भालू ने महिला पर किया जानलेवा हमला, रामनगर अस्पताल पहुंचते ही 52 वर्षीय मंजू देवी की मौत
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440