आम आदमी पार्टी के भुवन चन्द्र आर्य हुए भाजपा के, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने दिलायी सदस्यता

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी भुवन चन्द्र आर्य ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गये है। आपकों बता दें कि भुवन चन्द्र आर्य को आम आदमी पार्टी ने नैनीताल सीट से प्रत्याशी घोषित किया था लेकिन बाद में यहां इस सीट पर भाजपा छोड़कर आये हेम आर्य को आप ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था। जिससे भुवन चन्द्र आर्य आम आदमी पार्टी से नाराज चल रहे थे।

शुक्रवार को यहां भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आर्य व उनके समर्थकों का माल्यार्पण किया और पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवायी। श्री भट्ट ने कहा की भारतीय जनता पार्टी की नीतियो से एवं विकास कार्यों से प्रेरित होकर डा० भुवन चन्द्र आर्या ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। वर्तमान में डी०एस०बी कुमाऊ विश्व विद्यालय में कार्यरत है। ेजिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि आप पार्टी झूठ का पुलिन्दा है जिसका उदाहरण डा० भुवन चन्द्र आयो के रूप में है। डा० भुवन चन्द्र आर्या को नैनीताल का प्रत्याशी बनाने के बाद आप पार्टी ने उनका टिकट अन्य व्यक्ति को दे दिया।

यह भी पढ़ें -   सांसद अजय भट्ट ने विकास कार्यों की समीक्षा की, गोला पुल की सुरक्षा और बिजली सेवाओं पर सख्त निर्देश

डा० भुवन चन्द्र आर्या ने सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि आप की कथनी करनी में धरती आसमान का अन्तर है जिसका जीता जागता उदाहरण मेरे रूप में है। मुझे नैनीताल का प्रत्याशी बनाने के बाद ऐसे व्यक्ति को टिकट दे दिया गया जो दल बदलता रहता है। उन्होंने कहा कि वह उत्तराखण्ड की जनता से कहना चाहते हैं कि आप पार्टी झूठे वादे एवं सपने दिखाकर हमारे उत्तराखण्ड में हमारे युवाओं को छलने का कार्य कर रही है। उनका कहना है कि आज उन्हें बड़ा हर्ष हो रहा है कि में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी जिसका नेतृत्व देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे है, मैं उस परिवार का सदस्य बन गया हूं।

यह भी पढ़ें -   ‘असिस्टेंट होम स्टे मेनेजर’ की प्रतिभागी पुस्तिका एवं प्रशिक्षक पुस्तिका का लोकार्पण

सदस्यता ग्रहण समारोह में प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, जिला महामन्त्री प्रदीप जनौटी, जिला मीडिया संयोजक संजय दुम्का उपस्थित थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440