नैनीताल में बड़ा हादसा: सगाई से लौट रहा था परिवार, कार गिरी खाई में, एक की मौत, पांच घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। नैनीताल जिले में बीते देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि पांच लोग घायल हो गये। सभी घायलों को हल्द्वानी डॉ0 सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती करवाया है। बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग सगाई समारोह से वापस लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें -   अज्ञात कारणों के चलते युवक फंदे में झूला युवक, मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात एक कार चंपावत से धारी की ओर जा रही थी। कार में सवार सभी एक पारिवारिक सगाई समारोह सम्पन्न होने के बाद घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में देर रात चौरलेख के समीप टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में धारी ब्लॉक के अधरिया गांव निवासी 36 वर्षीय नवीन चंद्र पुत्र सेवक राम की मौत हो गई। इसके अलावा ग्राम अघरिया निवासी बुद्धि राम, विमल देवी, गीता, गिरीश चंद्र, ईश्वरी राम घायल हो गए। जिन्हें 108 की मदद से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440