उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, इस गलती पर कर दिया 35 डॉक्टरों को बर्खास्त

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। उत्तराखंड में स्वास्थ्य महकमा एक्शन में आ गया है। लम्बे समय से नदारद डॉक्टर पर अब कार्रवाई शुरू हो गई है। इसके तहत ऊधमसिंह नगर जिले के 12 डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही 7 अन्य डॉक्टरों को ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर अंतिम नोटिस दिया गया है। पूरे प्रदेश में 35 डॉक्टरों को बर्खास्त किया गया है, इसमें सबसे ज्यादा डॉक्टर ऊधमसिंह नगर के हैं।

स्वास्थ्य महानिदेशालय ने इस संबंध में नौ फरवरी को आदेश जारी किए थे। ऊधमसिंह नगर जिले से बर्खास्त किए गए डॉक्टर पिछले दो साल से अधिक समय से अनुपस्थित चल रहे थे। ये डॉक्टर नियुक्ति मिलने के पश्चात कुछ ही महीनों तक अस्पतालों में अपनी सेवाएं देकर बिना बताए ही चले गए। जबकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन डॉक्टरों को तीन बार कारण बताओ नोटिस भी दिया गया, लेकिन इन्होंने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया।

इसके बाद शासन ने इनके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की है। पूरे प्रदेश में ऐसे 35 डॉक्टर बर्खास्त किए गए हैं। इसमें ऊधमसिंह नगर के 12, नैनीताल के तीन, देहरादून के तीन, पिथौरागढ़ के तीन, चम्पावत के दो, बागेश्वर के दो, हरिद्वार के तीन, रुद्रप्रयाग का एक, पौड़ी के दो, उत्तरकाशी का एक, चमोली का एक, टिहरी गढ़वाल के दो डॉक्टर शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   नैनीताल से हल्द्वानी हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में फैसला सुरक्षित, जमीन को लेकर भी उठे गंभीर सवाल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440